हजारीबाग, मई 12 -- हजारीबाग हमारे प्रतिनिधि  सरस्वती शिशु विद्या मंदिर, मालवीय मार्ग हजारीबाग में शनिवार को स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा के लोहरदगा स्थित शीला अग्रवाल, सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में स्थानांतरण के उपलक्ष्य में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सचिव ज्ञानचंद प्रसाद मेहता, कोषाध्यक्ष बादल गोयल, समिति सदस्य अशोक कुमार मल्लिक,  बबीता देवी, ऋचा प्रिया सिन्हा,  लालदास चौधरी, सोनी क्षेत्री कृष्णा, दीपक खंडेलवाल एवं समाजसेवी सत्यभामा  सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। मौके पर  प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा को अंग वस्त्र एवं अन्य उपहार प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में उपस्थित गणमान्य व्यक्ति मौके पर  संकुल प्रमुख सह सरस्वती शिशु विद्या मंदिर कुम्हारटो...