लोहरदगा, मई 3 -- लोहरदगा, संवाददाता।शीला अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर, लोहरदगा में संकुल स्तरीय एक दिवसीय आचार्य कार्यशाला का आयोजन हुआ। शिक्षकों के ज्ञान, कौशल और शिक्षण पद्धतियों को और अधिक सशक्त बनाने के लिए आयोजित कार्यशाला में उपाध्यक्ष विनोद राय, सचिव अजय प्रसाद और संकुल प्रमुख सह विद्या मंदिर के प्रधानाचार्य बिपिन कुमार दास मुख्य रूप से मौजूद रहे। कक्षा-सह और विषय-सह आधारित विभिन्न शैक्षणिक विषयों पर गहन चर्चा की गई। साथ ही नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। समापन सत्र में गुमला विभाग के विभाग प्रमुख ओमप्रकाश सिन्हा ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन शिक्षकों को नवीन शिक्षण विधियों से जोड़ते हैं। शिक्षा की गुणवत्ता को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध होते हैं। आचार्यों का सम्मान भी किया गया। जि...