शाहजहांपुर, मार्च 27 -- शाहजहांपुर। विवेकानंद नगर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर में विश्व हिंदू परिषद के कार्यक्रम में क्षेत्र संगठन मंत्री मुकेश खांडेकर ने संबोधित किया। उन्होंने कहा कि केवल मंदिर निर्माण से रामराज स्थापित नहीं होगा, बल्कि जीवन में आदर्शों और संस्कारों को अपनाना जरूरी है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। मुकेश खांडेकर ने कहा कि भारत की पहचान उसके आचरण, संस्कार और संस्कृति से बनी है। परिवार को पहली पाठशाला बताते हुए उन्होंने बच्चों में संस्कार देने पर जोर दिया। उन्होंने समाज जागरण और संगठन को मजबूत करने की बात कही। इस दौरान प्रांत उपाध्यक्ष राजीव सिंह, विभाग मंत्री अशनील सिंह, सुमित खन्ना, हरीश प्रजापति, अंकित मिश्रा, धर्मेंद्र, रमेश, नीरा श्रीवास्तव, ओम गुप्ता, पंकज गुप्ता, प्रीति शुक्ला, प्रतिमा यादव, अन...