विद्या मंदिर में विश्व हिंदू साम्राज्य दिवस मनाया गया
शामली, जून 27 -- शामली। शहर के सरस्वती बालिका विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में विश्व हिंदू साम्राज्य दिवस अत्यंत हर्षाेल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में सांस्कृतिक गौरव का वातावरण देखने को मिला। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता आचार्या गीता कांबोज ने अपने प्रेरणादायक उद्बोधन में छत्रपति शिवाजी महाराज के शौर्य, पराक्रम एवं कुशल प्रशासन पर प्रकाश डाला। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि वे शिवाजी महाराज के राष्ट्रप्रेम, अदम्य साहस एवं उच्च नैतिक मूल्यों को अपने जीवन में आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक दिवस स्वराज्य और स्वाभिमान का प्रतीक है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य रविंद्र कुमार ने कार्यक्रम की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए सभी छात्राओं एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं को शुभकामनाएं दीं। यह भी पढ़ें- विद्या मंदिर मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.