अररिया, अप्रैल 2 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। स्थानीय श्री रानी सरस्वती विद्या मंदिर में वार्षिक आचार्य कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य शिक्षकों को और अधिक प्रभावी, प्रेरणादायक एवं सक्षम बनाना रहा। कार्यशाला का शुभारंभ पारंपरिक दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ, जिससे सकारात्मक एवं ज्ञानमय वातावरण का निर्माण हुआ। उद्घाटन सत्र में पूर्णिया विभाग के प्रवासी कार्यकत्र्ता गणेश प्रसाद मौर्य ने प्रस्तावना उद्बोधन प्रस्तुत करते हुए कहा कि भैया-बहनों का सर्वांगीण विकास ही इस कार्यशाला का मूल लक्ष्य है। उन्होंने इस बात पर विशेष बल दिया कि बदलते समय के साथ शिक्षकों को अपने शिक्षण कौशल को निरंतर विकसित करना होगा, ज्ञान को अद्यतन रखना होगा तथा विद्यार्थियों के प्रति संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाना होगा। इससे न केवल शैक्षणिक गुणवत्ता मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.