रामपुर, मार्च 20 -- रुस्तम नगर स्थित डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी सरस्वती विद्या मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को आपसी प्रेम और भाईचारे की अनूठी मिसाल देखने को मिली। वार्षिक परीक्षा के अंतिम दिन और जुम्मा अलविदा के अवसर पर विद्यालय की मुस्लिम छात्राओं ने प्रधानाचार्य और समस्त शिक्षक स्टाफ को ईद-उल-फितर की अग्रिम बधाई देते हुए मिठाई खिलाई। प्रधानाचार्य पंडित विनोद कुमार मिश्रा ने छात्राओं को आशीर्वाद देते हुए कहा कि भारत की संस्कृति मिल-जुल कर रहने की है। उन्होंने कहा हमें होली, दीपावली और ईद जैसे त्योहार आपसी प्रेम और सौहार्द के साथ मनाने चाहिए, क्योंकि हम सब पहले भारतवासी हैं। उन्होंने सभी छात्राओं को परीक्षा में अच्छे अंकों से उत्तीर्ण होने की शुभकामनाएं भी दीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ ...