रांची, मार्च 29 -- पिस्कानगड़ी, प्रतिनिधि। कुदलुम के आदित्य प्रकाश जालान सरस्वती विद्या मंदिर में तीन दिनी आचार्य कार्यशाला का शुभारंभ रविवार को किया गया। कार्यशाला का शुभारंभ विद्या भारती झारखंड के प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा और प्राचार्य प्रदीप कुमार सिन्हा ने किया। कार्यशाला में पूरे शैक्षणिक वर्ष की तैयारियों पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। विभिन्न रजिस्टरों को सुव्यवस्थित करने, कार्य योजनाओं के निर्माण और शैक्षणिक गतिविधियों को प्रभावी बनाने पर विस्तृत चर्चा की गई। मुख्य अतिथि नकुल शर्मा ने कहा कि शिक्षा से बड़ा कोई दान नहीं, यह महादान है। उन्होंने सभी शिक्षकों को अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...