गुमला, मार्च 16 -- बसिया। विवेकानंद शिशु विद्या मंदिर बसिया में प्रबंधन समिति की बैठक संरक्षक भुनेश्वर साहू की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में विद्यालय के विकास और शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। आगामी शैक्षणिक सत्र को ध्यान में रखते हुए तथा अभिभावकों की मांग पर मोरेंग, लौंगा, कलिगा एवं कोनबीर क्षेत्र से आने वाले भैया-बहनों के लिए वाहन सुविधा उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया। बैठक में सचिव सुनील कुमार उपाध्याय सहित अभय चौधरी, नरेश कुमार, शंकर साहू, विजय सिंह, कमलेश साहू, पुष्पा देवी, विनोद भगत, नवीन मिश्रा एवं विद्यालय के प्रधानाध्यापक अभिमन्यु महतो समेत अन्य सदस्य उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.