चम्पावत, अप्रैल 25 -- योगेश जोशी, चम्पावत। उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में विद्या मंदिर ने सफलता का सफर बरकरार रखा। प्रदेश की मैरिट में इस बार विद्या भारती के संचालित स्कूलों के छह बच्चों ने स्थान बनाया है। इंटर में चार और हाईस्कूल में दो विद्यार्थी मैरिट में आए हैं। चम्पावत जिले में विद्या मंदिर के बच्चों ने एक बार फिर बेहतर प्रदर्शन किया है। सरकारी और अन्य निजी विद्यालयों की तुलना में आचार्यो के कम मानदेय और अन्य प्रकार के संसाधनों की कमियों के बावजूद विद्या भारती की ओर से संचालित विद्या मंदिर स्कूलों ने शानदार प्रदर्शन किया है। प्रधानाचार्य सुरेशानंद जोशी ने बताया कि अनुशासन, आचार्यो की कड़ी मेहनत से विद्यार्थी हर साल मैरिट सूची में स्थान बना रहे हैं। यह भी पढ़ें- UK Board 10th Toppers List 2026: उत्तराखंड बोर्ड 10वीं के नतीजों में अक्षत ग...