विद्या मंदिर कुदरा में श्रद्धा से मनाई गई भगवान गौतम बुद्ध जयंती
गुमला, मई 2 -- सिसई, प्रतिनिधि। वैशाख पूर्णिमा यानी बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर रंजीत नारायण सिंह विद्या मंदिर कुदरा में भगवान गौतम बुद्ध की जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय के प्रधानाचार्य देवेन्द्र वर्मा ने भगवान गौतम बुद्ध की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। प्रधानाचार्य वर्मा ने भगवान बुद्ध के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की अपील की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों को भगवान बुद्ध की तरह अच्छाइयों को अपनाकर बुराइयों का त्याग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्य,अहिंसा,प्रेम और शांति का मार्ग ही मानवता का सच्चा मार्ग है।प्रधानाचार्य यह भी पढ़ें- कार्यक्रम का किया गया आयोजन ने बच्चों को राजकुमार सिद्धार्थ से भगवान बुद्ध बनने तक की यात्रा,बुद्धत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.