विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं को मिला सम्मान
लोहरदगा, मई 18 -- लोहरदगा, संवाददाता।लोहरदगा जिला स्थापना दिवस के अवसर पर आयोजित समारोह में जिले में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, लोहरदगा के प्रतिभाशाली विद्यार्थी अमित उरांव एवं छात्रा नुसरत जहां को भी सम्मानित किया गया। अमित ने 12वीं कला संकाय में जिले में द्वितीय स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया, वहीं नुसरत जहां ने 12वीं कला संकाय में जिला स्तर पर तृतीय स्थान प्राप्त किया।जिला शिक्षा पदाधिकारी ने प्रतिभावान विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। महाविद्यालय के सभी आचार्य ने विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.