विद्या मंदिर इंटर कालेज में मेजर ध्यानचंद की जयंती मनाई गई
लोहरदगा, अगस्त 29 -- लोहरदगा, संवाददाता। मनोहर लाल अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कालेज, लोहरदगा में शनिवार को राष्ट्रीय खेल दिवस, पारंपरिक खेलकूद दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मेजर ध्यानचंद के चित्र पर पुष्पार्चन कर किया गयाl राष्ट्रीय खेलकूद दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों के द्वारा बहुत से पारंपरिक खेल खेले गए। जिसमें करेंट पास, गिल्ली डंडा, कंचा, गोबर डंडा, कितकित, गोट्टी, कबड्डी, कौआ उड़ और मैना उड़ आदि शामिल थे। प्रधानाचार्य संजीव कुमार झा ने कहा कि खेल हमें एक नया जीवन देता है। निराशा से आशा की ओर ले जाता है। हमें अपने खाली समय में कोई न कोई खेल अवश्य खेलना चाहिए और अनुशासित होकर खेलना चाहिए। यह भी पढ़ें- Lohardaga News: मेजर ध्यानचंद की जयंती पर वृक्षारोपण और खेलकूद कार्यक्रम आयोजित कार्यक्रम को सफल बनाने में नी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.