गाजीपुर, अप्रैल 11 -- रेवतीपुर। स्थानीय गांव के निवासी विद्या भास्कर राय का चयन एसएससी के माध्यम से आयकर विभाग में कार्यालय अधीक्षक पद पर होने से पूरे क्षेत्र में हर्ष है। परिजनों और ग्रामीणों ने उन्हें बधाई देते हुए इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत और लगन का परिणाम बताया। विद्या भास्कर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा गांव से और इंटरमीडिएट गाजीपुर से पूरा किया। इसके बाद उन्होंने बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से बीएससी की डिग्री हासिल की और वर्ष 2025 से प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी शुरू की। सफलता पर उन्होंने इसका श्रेय अपनी मां भारती राय और मित्रों को दिया। उन्होंने कहा कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए समर्पण, धैर्य और निरंतर मेहनत जरूरी है। पिता रमापति राय के निधन के बाद भी उन्होंने कठिन परिस्थितियों में पढ़ाई जारी रखी। चार भाई-बहनों में सबसे छोटे विद्या भास्क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.