विद्या भारती संस्कृति बोध परियोजना के तहत निजी स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन
सराईकेला, अगस्त 23 -- सरायकेला। विद्या भारती संस्कृति बोध परियोजना के तहत जगन्नाथपुर में आयोजित प्रतियोगिता 2026 में सरस्वती शिशु मंदिर उच्च विद्यालय सरायकेला के छात्रों ने मेधा और प्रतिभा का परचम लहराया। भारतीय संस्कृति, संस्कार, विज्ञान और गणितीय कौशल के विकास पर आधारित प्रतियोगिता के विभिन्न वर्गों में छात्रों ने प्रदर्शन करते अनेक पुरस्कार अपने नाम किए। विज्ञान, संस्कृति बोध, वैदिक गणित, कथा कथन और आशु भाषण वाली प्रतियोगिता में छात्रों ने प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया। विज्ञान क्विज में बालक वर्ग में अंशु पति, युवराज शुक्ला और देवाशीष महापात्र की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, किशोर वर्ग में सुभास्मिता सारंगी, निकिता महतो और ऋतु महतो की टीम को प्रथम स्थान मिला। यह भी पढ़ें- जगन्नाथपुर में विभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.