बोकारो, जून 26 -- दामोदा, प्रतिनिधि। पंडित बागेश्वरी पांडेय सरस्वती विद्या मंदिर दुगदा में बीसीसीएल के सीएसआर के तहत 100 केवीए का जेनरेटर एवं तीन आरओ जल शोधक यंत्र का उद्घाटन शुक्रवार को बीसीसीएल के सीएमडी मनोज कुमार अग्रवाल, निदेशक वित्त राजेश कुमार सिंह, वाशरी डिवीजन के महाप्रबंधक सौहेल इकबाल व प्रबंध समिति अध्यक्ष सह जिप सदस्य संतोष कुमार पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। सीएमडी ने कहा कि विद्या भारती विद्यालय शिक्षा के साथ-साथ संस्कार, अनुशासन का समावेश भैया बहनों के बीच करता है। यह विद्यालय केवल शिक्षा ही नहीं बल्कि छात्र छात्राओं के बीच सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाता आ रहा है। विद्यालय के संरक्षक रविंद्र कुमार पांडेय ने कहा कि यह विद्यालय दुगदा क्षेत्र में अस्सी के दशक से शिक्षा का अलख जगाता आ रहा है। विद्या मंदिर सिर्फ बच्चों क...