विद्या भारती बोर्ड परीक्षा के टॉपरों को किया सम्मानित
रांची, जुलाई 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। विद्या भारती झारखंड की ओर से रविवार को आदित्य प्रकाश जालान टीचर्स ट्रेनिंग कॉलेज कुदलुम में प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में सीबीएसई और जैक बोर्ड की परीक्षा में विभिन्न सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में उत्कृष्ट सफलता हासिल करनेवाले 41 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। साथ ही विद्यार्थियों के शिक्षकों और माता-पिता को भी सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि सरला बिरला यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ जे चोकलिंगम और विशिष्ट अतिथि डॉ निशा उरांव ने विद्यार्थियों को सम्मानित किया। डॉ जे चोकलिंगम ने कहा कि छात्र-छात्राएं अपने लक्ष्य को निर्धारित कर आगे बढ़ सकते हैं। डॉ निशा उरांव ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। यह भी पढ़ें- द ब्लैकबोर्ड ने राज्य के मेधावी छात्रों को किया सम्मानित मेहनत ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.