विद्या भारती झारखंड के 3,058 विद्यार्थी सफल
रांची, अप्रैल 16 -- रांची। विद्या भारती झारखंड प्रांत के सीबीएसई से संबद्ध 33 विद्यालयों का कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम उत्साहजनक रहा। इस वर्ष कुल 3,058 छात्र परीक्षा में सम्मिलित हुए, जिनमें से 1,829 प्रथम श्रेणी, 705 द्वितीय और 71 छात्र तृतीय श्रेणी में सफल रहे, जबकि 393 छात्रों को पूरक श्रेणी प्राप्त हुई। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर के छात्र रेहान फैजल ने 98% अंक प्राप्त कर पूरे प्रांत में शीर्ष स्थान हासिल किया। प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा ने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए उनकी मेहनत को सराहा। वहीं, प्रदेश मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार ने उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्या भारती विद्यार्थियों के शैक्षणिक स्तर को निरंतर बेहतर बनाने के लिए संकल्पित है। यह भी पढ़ें- कैरली स्कूल के अपूर्व आनंद बने स्टेट थर्ड टॉप...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.