विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने की दी सीख
जमशेदपुर, सितम्बर 24 -- जमशेदपुर। टेल्को कॉलोनी स्थित विद्या भारती चिन्मय विद्यालय में बुधवार को कक्षा आठवीं के विद्यार्थियों के लिए नशा मुक्ति अभियान के तहत जागरूकता सत्र का आयोजन किया गया। विद्यालय प्रबंधन समिति के अध्यक्ष विष्णु चंद्र दीक्षित के मार्गदर्शन एवं प्राचार्या मीना विल्खू के निर्देशन में आयोजित यह कार्यक्रम भारत सरकार के 'विकसित भारत' अभियान से जुड़ी जागरूकता पहल का हिस्सा था। विद्यालय के ज्ञानम् सभागार में आयोजित सत्र में विद्यार्थियों को नशीले पदार्थों एवं अन्य व्यसनी पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। साथ ही उन्हें नशे से बचने के उपायों के बारे में भी बताया गया। विद्यार्थियों को विशेष रूप से साथियों के दबाव यानी 'पीयर प्रेशर' को समझने और ऐसी परिस्थितियों में आत्मविश्वास के साथ सही निर्णय लेने के लिए प्रेरित किया ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.