बदायूं, मई 1 -- मीरा चौकी स्थित श्री राम सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में आयोजित ब्रज प्रांत के तीन दिवसीय प्रधानाचार्य सम्मेलन के दूसरे दिन गहन चिंतन-मंथन किया गया। मुख्य वक्ता, विद्या भारती के क्षेत्रीय संगठन मंत्री डोमेश्वर साहू ने कहा कि विद्या भारती के विद्यालय राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत शिक्षा के लिए जाने जाते हैं। उन्होंने बताया कि विद्या भारती का पूर्व छात्र परिषद दुनिया का सबसे बड़ा संगठन है, जिससे 70 देशों के 10 लाख 65 हजार छात्र जुड़े हैं। सम्मेलन में विज्ञान मेला, वैदिक गणित और संस्कृति ज्ञान परीक्षा जैसे आयोजनों पर चर्चा हुई। श्री साहू ने घोषणा की कि वंदे मातरम के 150 वर्ष पूर्ण होने पर 25 सितंबर 2026 को देश भर में एक साथ गायन होगा। यह भी पढ़ें- शिशु, आचार्य और अभिभावक के विकास पर जोर इस अवसर पर हरवीर सिंह, मनीष सिंघल, सुनील...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.