हल्द्वानी, सितम्बर 25 -- कालाढूंगी। विद्या भारती के विद्यालयों में शुक्रवार को 'नमामी भारत, वंदे मातरम के 150 वर्ष' के उपलक्ष्य में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। नगर के सरस्वती शिशु मंदिर, गोस्वामी सरस्वती विद्या मंदिर और सरस्वती शिशु मंदिर चकलुवा में सामूहिक वंदे मातरम गायन हुआ। सामूहिक गायन के दौरान पूरा विद्यालय परिसर वंदे मातरम के स्वर से गूंज उठा। गोस्वामी सरस्वती विद्या मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य वक्ता बंशीधर अंडोला ने कहा कि बंकिम चंद्र चट्टोपाध्याय द्वारा रचित यह गीत आज भी देशवासियों के हृदय में राष्ट्रभक्ति की भावना जागृत करता है। इस दौरान कार्यक्रम अध्यक्ष हरीश पांडे, संयोजक त्रिलोक वन गोस्वामी, नगर संघ चालक घनश्याम बोरा, ललित कांडपाल, प्रधानाचार्य किशन सिंह बिष्ट, भैरव दत्त सत्यबली, महेश तिवारी आदि रहे। यह भी पढ़ें...