विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री पहुचे सिरका
रामगढ़, सितम्बर 30 -- सिरका, प्रतिनिधि। सरस्वती विद्या मंदिर सिरका में बुधवार को विद्या भारती के राष्ट्रीय मंत्री ब्रह्मा जी राव एवं रांची विभाग प्रमुख विवेक नयन पांडे पहुंचे। विद्यालय परिवार की ओर से दोनों पदाधिकारियों का स्वागत किया गया। इस दौरान विद्यालय के आचार्यों के साथ बैठक कर शैक्षणिक व्यवस्था और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। ब्रह्मा जी राव ने कहा कि आधुनिक शिक्षा के साथ विद्यार्थियों को संस्कार और राष्ट्रभावना से जोड़ना जरूरी है। उन्होंने आचार्यों से बच्चों के चरित्र निर्माण और व्यक्तित्व विकास पर विशेष ध्यान देने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि विद्यालय में ऐसा वातावरण तैयार किया जाना चाहिए, जिससे विद्यार्थी शिक्षा के साथ सामाजिक जिम्मेदारियों को भी समझ सकें। बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सेवा भाव विकसित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.