लोहरदगा, सितम्बर 3 -- लोहरदगा,संवाददाता। विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के सह संगठन मंत्री श्रीराम अरावकर ने अपने पांच दिवसीय झारखंड प्रवास के अंतिम दिन आदर्श विद्यालय अवलोकन योजना के तहत नेतरहाट आवासीय विद्यालय का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, अध्यापन पद्धति, गतिविधियों, आश्रम व्यवस्था तथा विद्यार्थियों के आहार एवं व्यवहार से संबंधित व्यवस्थाओं की जानकारी ली। श्रीराम अरावकर के साथ विद्या भारती उत्तर पूर्व क्षेत्र (बिहार-झारखंड) के संगठन मंत्री ख्यालीराम, विद्या विकास समिति के मंत्री डॉ. ब्रजेश कुमार, प्रदेश सचिव नकुल कुमार शर्मा सहित झारखंड के सभी पूर्णकालिक कार्यकर्ता मौजूद थे।नेतरहाट पहुंचने पर सरस्वती विद्या मंदिर, धर्मपुर लातेहार की ओर से पलामू विभाग के प्रमुख अखिलेश कुमार, विद्यालय प्रबंधन सम...