बुलंदशहर, अप्रैल 23 -- विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान से संबद्ध जन शिक्षा समिति, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर उच्च माध्यमिक विद्यालय में तीन दिवसीय प्रांतीय 'योजना बैठक' का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 140 प्रधानाचार्य प्रतिभाग कर रहे हैं। 22 अप्रैल से शुरू हुई यह बैठक 24 अप्रैल तक चलेगी। ​बैठक के मुख्य वक्ता प्रांतीय संगठन मंत्री प्रदीप कुमार (मेरठ प्रांत) ने अपने संबोधन में कहा कि इस तीन दिवसीय मंथन का मुख्य उद्देश्य आगामी शिक्षा सत्र के लिए एक ठोस और प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना है। कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि जन शिक्षा समिति के प्रांतीय अध्यक्ष जितेंद्र सिंह रहे। बैठक में शिक्षण पद्धति में सुधार, सांगठनिक सुदृढ़ीकरण और विद्यार्थियों के सर्वांगीण विका...