नई दिल्ली, जुलाई 26 -- बॉलीवुड एक्ट्रेस विद्या बालन ने साल 2012 में आई अपनी फिल्म 'कहानी' से ऑडियंस को प्रभावित किया था। अनोखे मुद्दे पर बनी इस सस्पेंस से भरी फिल्म का सीक्वल 'कहानी 2' साल 2016 में रिलीज हुई हुआ था। फिल्म में विद्या ने दुर्गा रानी सिंह का किरदार निभाया था। अब करीब एक दशक बाद फिल्म की तीसरी कड़ी पर काम हो रहा है। खास बात ये है कि बार इस कहानी की हीरोइन विद्या बालन नहीं बल्कि यामी गौतम हो सकती हैं।कहानी 3 में नहीं होंगी विद्या बालन पिंकविला की एक रिपोर्ट के मुताबिक 'कहानी 3' पर मेकर्स के पास एक नया आईडिया है। वो इस फ्रेंचाइजी को आगे बढ़ा रहे हैं। तीसरी इंस्टालमेंट में विद्या बालन को रिप्लेस कर यामी गौतम को कास्ट किए जाने की खबर है। यामी पिछले कुछ सालों में अपनी फिल्मों में शानदार परफॉरमेंस के लिए तारीफें बटोर रही हैं। हाल में...