नई दिल्ली, मार्च 27 -- अगर आप अच्छी फिल्मों के शौकीन हैं और समय की कमी की वजह से फिल्में नहीं देख पाते हैं तो आज हम आपको जियो हॉटस्टार पर मौजूद एक ऐसी शॉर्ट फिल्म के बारे में बता रहे हैं जिसको देखने के बाद आप समझ पाएंगे कि कैसे आपके घर का माहौल आपके बच्चे पर असर डालता है। इस फिल्म में विद्या बालन की भूमिका काफी अहम है। फिल्म का रनटाइम 33 मिनट का है। इस फिल्म को हर मां-बाप को जरूर देखना चाहिए।क्या है विद्या बालन की इस फिल्म का नाम? हम जिस फिल्म की बात करें हैं इसका नाम है 'नटखट'। ये फिल्म आपको बताएगी कि कैसे बच्चे अपने घर से ही अच्छी-बुरी आदतें सीखते हैं। फिल्म में विद्या बालन, राज अरुण, सनिका पटेल, स्पर्श श्रीवास्तव और अतुल तिवारी जैसे कलाकार नजर आए हैं। सानिका पटेल में फिल्म में विद्या बालन के बेटे सोनू का किरदार निभाया है। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.