रुद्रपुर, मार्च 30 -- किच्छा। विद्या पुष्प एकेडमी हायर सेकंडरी स्कूल पंतपुरा में मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया। सोमवार को स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रीना गौतम ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। शिक्षकों ने विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन का आभार जताया।। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य प्रियंका पाठक, जितेंद्र गौतम, अजीजुल रहमान, बलवंत लाल, तुलाराम, बनवारी लाल, वीरेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.