रुद्रपुर, मार्च 11 -- गूलरभोज। विद्या पब्लिक स्कूल के प्रबंधक प्रेम मेहरा का 59 वर्ष की आयु में मंगलवार रात निधन हो गया। दो सप्ताह पूर्व उनकी अचानक तबीयत बिगड़ गई थी। परिजन उनको निजी अस्पताल रुद्रपुर ले गए, जहां से डॉक्टर ने हायर सेंटर रेफर कर दिया। मंगलवार को उनका देहरादून स्थित निजी अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया। बुधवार सुबह उनका शव गोविंदपुर गूलरभोज स्थित आवास में लाया गया। उनका अंतिम संस्कार चित्राशिला घाट रानीबाग में किया गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र चेतन मेहरा और पवन मेहरा ने दी। शिक्षा जगत से जुड़े लोग, जनप्रतिनिधि समेत तमाम लोगों ने प्रबंधक मेहरा के निधन पर शोक जताया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.