लखीमपुरखीरी, मार्च 31 -- गोला गोकर्णनाथ, संवाददाता। सरस्वती विद्या निकेतन इंटर कॉलेज में वार्षिक परीक्षाफल वितरण एवं छात्र अलंकरण समारोह सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ धूमधाम से संपन्न हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ. यदुलेश मुरारी सक्सेना एवं डॉ. नीलम सक्सेना द्वारा दीप प्रज्वलन तथा मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पार्पण कर किया गया। विद्यालय में बालिका विभाग की प्रधानाचार्य मधु त्रिपाठी ने अतिथियों का परिचय कराया। छात्राओं ने स्वागत गीत प्रस्तुत किया। डॉ. नीलम सक्सेना द्वारा कक्षावार प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों अक्षिता बाजपेई, दृष्टि वर्मा, आद्विक, व्योम दीक्षित, सात्विका सिंह, आराध्या गुप्ता, आस्था अवस्थी, अवंतिका, स्वस्तिक सिंह एवं हर्ष जायसवाल को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि डॉ. यदुलेश मुरारी सक्स...