जमशेदपुर, मार्च 28 -- पूर्वी सिंहभूम के पटमदा प्रखंड की बेटियों ने विद्या धन छात्रवृत्ति योजना में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का मान बढ़ाया है। वर्ष 2025-26 में 5 चयनित अभ्यर्थियों में 4 छात्राएं शामिल होना विशेष गौरव की बात है। यह छात्रवृत्ति आर्थिक रूप से कमजोर, लेकिन मेधावी विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करती है। चयन प्रक्रिया में लिखित परीक्षा, साक्षात्कार और सत्यापन शामिल होता है। चयनित छात्रों को 11वीं-12वीं के लिए प्रति वर्ष 10 हजार तथा आगे की पढ़ाई के लिए अधिकतम 75 हजार तक की सहायता दी जाती है। सफल छात्राओं में प्लस टू हाईस्कूल बांगुड़दा की भूमिका मिश्रा व सुदीपा दत्ता, उत्क्रमित उच्च विद्यालय गोबरघुसी की पिऊ पाल और उत्क्रमित उच्च विद्यालय दिघी भूला की रिंकी प्रमाणिक शामिल हैं, जिन्होंने अपनी मेहनत से क्षेत्र क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.