विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में 16 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ
आदित्यपुर, मई 14 -- ग़म्हरिया।टाटा-आदित्यपुर काम्प्लेक्स कॉलोनी के विद्या ज्योति स्पोर्ट्स ग्राउंड में टाटा स्टील ग्रोथ शाप एवं टाटा स्टील स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट के संयुक्त तत्वावधान में 16 दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ हुआ। समर कैंप में विभिन्न स्पोर्ट्स गतिविधियों को संचालित किया जाएगा। इसमें विद्या ज्योति समेत अन्य विद्यालयों के सौ से अधिक बच्चे शामिल हैं। मुख्य अतिथि टीजीएस के जीएम शरद शर्मा ने समर कैंप का शुभारंभ किया। इस अवसर पर सम्मानित अतिथि के रूप में टिस्को मजदूर यूनियन के अध्यक्ष राकेश्वर पाण्डेय, टाटा स्टील हेड स्पोर्ट्स मनीष सिन्हा, टीजीएस हेड मैन्युफैक्चरिंग पंचम प्रेमलाल टांक, हेड एडमिन प्रमोद कुमार, महामंत्री शिवलखन सिंह, विद्या ज्योति स्कूल के प्रधानाध्यापक सुनील कुमार झा, प्रदीप घोष, संजय कुमार मिश्रा आदि उपस्थित थे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.