कन्नौज, जनवरी 23 -- छिबरामऊ, संवाददाता। शक्ति पीठ गमादेवी के पुजारी पं.बनारसीदास शास्त्री ने वसंत पंचमी के पर्व पर बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराया। इस दौरान उन्होंने कहा कि विद्यालय के बल पर ही अपना देश जगतगुरू कहलाता है। हवन पूजन के साथ पुजारी पं.बनारसीदास शास्त्री ने बच्चों का विद्यारंभ संस्कार कराते हुए कहा कि इसी के माध्यम से बच्चे संस्कारवान बनते हैं। आज संस्कार की बहुत ही कमी का आभास करना पड़ रहा है। विद्यारंभ संस्कार का उद्देश्य है कि बच्चे बुद्धिमान के साथ-साथ ज्ञानवान और संस्कारवान भी बनें। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक भारत सिंह वर्मा के संचालन में हुए कार्यक्रम में मुन्ना गुप्ता दाल वाले, रामानंद वर्मा, देवाश यादव, सतेंद्र वर्मा, रवि तिवारी, अभिषेक तिवारी, मुकेश मिश्रा, धर्मेंद्र सिंह भदौरिया, अंश मिश्रा, सत्यनारायण ...