मेरठ, अप्रैल 17 -- शास्त्री नगर स्थित आर्य समाज परिसर में 46वें वार्षिकोत्सव का शुक्रवार को भव्य शुभारंभ हुआ। प्रथम सत्र यज्ञ के साथ आरंभ किया, जिसका विधिपूर्वक संचालन आचार्य रणधीर शास्त्री और डॉ. इंद्रदेव शास्त्री के ब्रह्मत्व में संपन्न हुआ। यज्ञ में यजमान मुनेन्द्र सिंह भड़ाना, सुप्रीम गोयल और रजनी गोयल रहे। यज्ञ के बाद पंडित सतीश सुमन ने भजनों के माध्यम से वैदिक संदेश दिए। सुभाष राही ने जल से तन की, सत्य से मन की और दान से धन की शुद्धि का संदेश दिया। पंडित सतीश सुमन ने जीवात्मा और परमात्मा के संवाद पर भजन सुनाए। कहा कि केवल जप करने से नहीं, बल्कि जीवन में गुणों को धारण करने से ही उद्धार संभव है। वार्षिकोत्सव में आगरा से आए युवा वैदिक आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने स्वर्गकामो यजेत विषय पर प्रवचन दिए। कहा कि स्वर्ग कोई स्थान विशेष नहीं, ...