बांदा, मई 13 -- बांदा। विद्यावती निगम मेमोरियल पब्लिक स्कूल, बांदा के सीबीएसई इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया। विद्यालय के कई छात्र-छात्राओं ने 90 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर सफलता हासिल की।विद्यालय की छात्रा रितिका शिवहरे ने 94 प्रतिशथ अंक प्राप्त कर विद्यालय में सर्वोच्च स्थान हासिल किया। वहीं आयुषी साहू ने 93.2 प्रतिशथ, अंशु गुप्ता ने 91.4 प्रतिशत, प्रांजल अवस्थी ने 91 प्रतिशत, अंशिका वाधवानी ने 90.6 प्रतिशत, मोहम्मद मास आरिफ ने 90.4 प्रतिशत तथा विभूति शिवहरे ने 90.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय प्रबंधक अरुण कुमार निगम ने सभी मेधावियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह भी पढ़ें- सीबीएसई 12वीं परीक्षा परिणाम: सृष्टि कुमारी 9...