विद्यावती अध्यक्ष व लक्ष्मी थारू बनी महामंत्री
बलरामपुर, मई 24 -- गैसड़ी, संवाददाता। सोनगढ़ा गांव में रविवार को महाराणा प्रताप जनजातीय सेवा संस्थान महिला इकाई की बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में थारू समाज के संगठन, सामाजिक जागरूकता और सरकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। बैठक में सर्वसम्मति से विद्यावती थारू को ग्राम महिला इकाई का अध्यक्ष तथा लक्ष्मी थारू को महामंत्री चुना गया। पदाधिकारियों के चयन के बाद महिलाओं ने संगठन को मजबूत बनाने और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ अभियान चलाने का संकल्प लिया। बैठक में नशा मुक्ति अभियान चलाने, शिक्षा को बढ़ावा देने तथा महिलाओं को स्वावलंबी बनाने पर विशेष चर्चा हुई। उपस्थित महिलाओं ने कहा कि समाज के विकास के लिए शिक्षा, स्वास्थ्य और जागरूकता अत्यंत आवश्यक है। यह भी पढ़ें- सेलाकुई में बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने पर की चर्चा इ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.