रांची, मार्च 30 -- रांची, संवाददाता। सदर अस्पताल परिसर में सोमवार को विद्यालय स्वास्थ्य एवं कल्याण कार्यक्रम के तहत जिला स्तरीय सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिले के 19 प्रखंडों से चयनित 190 उत्कृष्ट 'आरोग्य दूत' (हेल्ड एंड वेलनेस एंबेसडर) को उनके सराहनीय कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सिविल सर्जन डॉ. प्रभात कुमार ने बच्चों के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को समान रूप से महत्वपूर्ण बताते हुए स्वच्छता और पौष्टिक आहार अपनाने की अपील की। जिला शिक्षा पदाधिकारी विनय कुमार और जिला शिक्षा अधीक्षक बादल राज ने शिक्षकों को बच्चों की जीवनशैली में सुधार और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए प्रेरित किया।राज्य नोडल पदाधिकारी डॉ. विजय किशोर रजक ने बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य किशोरों को पोषण, एनीमिया और नशाखोरी जैसे सा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.