फर्रुखाबाद कन्नौज, मई 2 -- मोहम्मदाबाद, संवाददाता। सत्यवती पब्लिक स्कूल मोहम्मदाबाद की नई शाखा सत्यवती पब्लिक स्कूल अहिमलापुर ताजपुर का शुक्रवार को शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि विधायक नागेंद्र सिंह राठौर ने कहा कि यह विद्यालय इस क्षेत्र के स्वर्णिम विकास में अपना योगदान देगा और भविष्य में यहां से कई बच्चे नाम रोशन करेंगे। इस मौके पर बच्चों ने एक से बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी। पुलवामा अटेक, मेड इन इंडिया, लंुगी डांस, राधाकृष्ण कार्यक्रम बहुत पसंद किए गए।

विद्यालय स्वर्णिम विकास में अहम योगदान देगा विद्यालय के प्रबंधक ब़ृजेश दुबे ने कहा कि इस स्कूल में वह सभी सुविधायें उपलब्ध करायेंगे जो जिले के नामी स्कूलों में मिलती हैं। उन्होंने अभिभावकों को भरोसा दिया कि यदि आप लोगों का सहयोग इसी तरह मिलता रहा तो अगले वर्ष तक यह ...