विद्यालय स्तर पर दिखने लगा नई शिक्षा नीति 2020 का असर
देवघर, जुलाई 24 -- देवघर,प्रतिनिधि। राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के अनुभवात्मक एवं कौशल-आधारित शिक्षा के उद्देश्यों को साकार करते हुए भारती एयरटेल फाउंडेशन के क्वालिटी सपोर्ट प्रोग्राम के सहयोग से प्रधान डाकघर देवघर में आयोजित पांच दिवसीय छात्र इंटर्नशिप का सफलतापूर्वक समापन गुरुवार को हुआ। यह कार्यक्रम एसके मिश्रा डाक अधीक्षक बी. देवघर मंडल के निर्देशानुसार तथा रवि कुमार डाकपाल प्रधान डाकघर बी. देवघर के मार्गदर्शन में आयोजित की गई। इंटर्नशिप में सम्मिलित सभी विद्यार्थियों को डाकघर द्वारा आम नागरिकों को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सेवाओं एवं सुविधाओं की विस्तृत जानकारी दी गई तथा उनके व्यावहारिक उपयोग से भी अवगत कराया गया। इस इंटर्नशिप में आरमित्रा डीसीएम एसओई देवघर के लगभग 41 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पांच दिनों तक विद्यार्थिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.