लखीमपुरखीरी, अप्रैल 7 -- कस्बा में बिचपरी मोड़ स्थित अचीवर्स पब्लिक स्कूल से अज्ञात चोरों द्वारा कंप्यूटर बैटरी और सीसी कैमरा चोरी कर ले जाने का प्रबंधक ने आरोप लगाते हुए पुलिस को शिकायती पत्र दिया है। पुलिस ने जांच कर कार्रवाई का भरोसा देकर चला कर दिया है। विद्यालय के प्रबंधक विजय मिश्रा ने पुलिस को बताया कि 4 अप्रैल की रात विद्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा घुसकर पांच कंप्यूटर, बैटरी और सीसी कैमरा चोरी कर ले गए हैं, जिनकी कीमत लगभग चार लाख रुपया से अधिक बताई गई है। पुलिस ने जांच में मामला सही पाए जाने पर कार्रवाई का भरोसा दिलाया है। सीओ अरुण कुमार सिंह ने बताया चोरी की घटना संदिग्ध है जांच का कार्रवाई की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.