सिद्धार्थ, मई 1 -- सिद्धार्थनगर, निज संवाददाता। मोहाना क्षेत्र के शिवपतिनगर गांव में शराब का ठेका खोलने को लेकर विरोध के स्वर उठने लगे हैं। इस संदर्भ में स्थानीय लोगों के साथ- साथ ग्रामीण भी विरोध कर रहे हैं। ग्राम प्रधान किसलावती ने इस संदर्भ में डीएम को पत्र सौंप कर शराब का ठेका हटवाने की मांग की है।

ग्राम प्रधान की मांग ग्राम प्रधान ने डीएम को सौंपे पत्र में बताया कि मोहाना चौराहा के नेउरा कोठी रोड पर स्थित शराब की दुकान संचालित है। ठेकेदार उक्त दुकान को शिवपतिनगर ग्राम सभा में ला रहा है। जिस स्थान पर ठेकेदार शराब की दुकान खोलने जा रहा है वहां सड़क की चौड़ाई मात्र आठ फिट है। इस स्थान पर ठेका खुलने से होने वाली भीड़ आवागमन में बाधक बनेगी। उक्त स्थान पर तीव्र मोड़ है। जिससे यहां दुर्घटना की भी संभावना बनी रहेगी। इसी स्थान से सटे चौधरी मदन प...