जमुई, मार्च 13 -- झाझा, नगर संवाददाता विद्यालय से लौट रहे एक शिक्षक का नकाबपोश अपराधियों द्वारा दोपहर बाद लगभग 3:00 बजे अपहरण किए जाने की सूचना है। ग्रामीण सूत्रों से प्राप्त जानकारी अनुसार साथ में सवार महिला रसोइया को आगे जाकर जंगल में छोड़ा। बचाओ बचाओ का हल्ला करने पर ग्रामीण जुटे और महिला का रेस्क्यू किया गया। ग्रामीणों द्वारा पुलिस की 112 टीम को दी गई। सूचना पर पुलिस टीम पहुंची और महिला को साथ में लेकर पुलिस क्षेत्र में छानबीन कर रही है। ग्रामीण सूत्रों ने बताया कि विद्यालय से लौट रहे शिक्षक का नकाबपोश अपराधियों ने अपहरण किया है। घटना झाझा थाना क्षेत्र के मानिकथान बखोरी भदवारिया की बताई जा रही है। मानिकथाम बखोरी भदवारिया क्षेत्र में शिक्षक के अपहरण की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि कुछ अज्ञात अपराधियों ने शिक्षक और आं...