साहिबगंज, मई 13 -- मंडरो। मिर्जाचौकी थाना क्षेत्र के तेतरिया के पास बिचकानी पहाड़ पर स्थित उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय में मंगलवार की रात अज्ञात चोरों ने विद्यालय के रसोई घर का ताला तोड़कर मध्यान भोजन से संबंधित कई सामानों की चोरी कर ली। घटना के बाद विद्यालय प्रबंधन में हड़कंप मच गया है।जानकारी के अनुसार चोरों ने रसोई रूम का ताला तोड़कर मध्यान भोजन बनाने में उपयोग होने वाले पांच बड़े हंडा,कढ़ाई,स्टील थाली,प्लेट सहित अन्य जरूरी सामान अपने साथ ले गए। इस मामले में विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका शहनाज खातून ने मिर्जाचौकी थाना में अज्ञात लोगों के विरुद्ध आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। यह भी पढ़ें- प्राथमिक विद्यालय में चोरी, मोटर व बल्ब ले उड़े चोर प्रभारी प्रधानाध्यापिका ने बताया कि विद्यालय में इससे पहले भी असामाजिक तत्वों ने नुकसान पहुंच...