विद्यालय से बच्चों को जोड़ने के लिए अभियान आज
गोपालगंज, अप्रैल 30 -- कुचायकोट। विद्यालय से बाहर रह रहे बच्चों को मुख्यधारा की शिक्षा से जोड़ने के उद्देश्य से शुक्रवार को प्रखंड में एक विशेष अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान प्रखंड प्रमुख बबली सिंह के नेतृत्व में संचालित होगा। इसके तहत ऐसे बच्चों की पहचान कर उन्हें विद्यालय में नामांकन के लिए प्रेरित किया जाएगा, ताकि वे नियमित रूप से शिक्षा प्राप्त कर सकें।अभियान के तहत रतनपुरा में एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें बच्चों और उनके अभिभावकों को शिक्षा के महत्व से अवगत कराया जाएगा। साथ ही उन्हें सरकारी योजनाओं और विद्यालय में मिलने वाली सुविधाओं की जानकारी भी दी जाएगी, जिससे वे बच्चों को स्कूल भेजने के लिए प्रेरित हो सकें। कार्यक्रम में झारखंड राज्य के आईपीएस अधिकारी व स्थानीय निवासी अरविंद कुमार सिंह तथा अखिलेश सिंह की उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.