अयोध्या, मार्च 24 -- अयोध्या, संवाददाता। जिले के परिषदीय विद्यालयों में वार्षिक परीक्षाएं समाप्त हो चुकी हैं। परीक्षा के बाद खुले विद्यालयों में नामांकित बच्चों की जगह 10 प्रतिशत बच्चे भी उपस्थित नहीं हो रहे हैं। साथ ही विद्यालय के प्रधानाध्यापक भी बिना अनुमति विद्यालय से नदारद रहते हैं। इसका खुलासा तब हुआ जब जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार को बीकापुर और तारून ब्लॉक के कुछ विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दो विद्यालयों में प्रधानाध्यापक ही विद्यालय से गायब मिले। बीएसए ने दो प्रधानाध्यापकों का एक दिन का वेतन रोकने के साथ स्पष्टीकरण तलब किया है। बीएसए लालचंद ने बताया कि उन्होंने मंगलवार को सुबह प्राथमिक विद्यालय गुन्धौर बीकापुर का निरीक्षण किया। विद्यालय में 71 नामांकन के सापेक्ष कुल 42 बच्चे उपस्थित मिले। प्रधानाध्या...