पाकुड़, अप्रैल 8 -- हिरणपुर, एक संवाददाता। राजकीय उच्च विद्यालय द्वारा छात्रों की विद्यालय में घटती उपस्थिति को गंभीरता से लेते हुए एक विशेष जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई है। इस पहल का उद्देश्य विद्यालय से दूर हो चुके बच्चों को पुनः शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना और नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत विद्यालय के शिक्षकों एवं कर्मियों की एक टीम ने बरमसिया, कमलघाटी, जबरदाहा, सुंदरपुर और रानीपुर जैसे विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस दौरान टीम ने लाउडस्पीकर के माध्यम से प्रचार-प्रसार करते हुए ग्रामीणों को शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया और अभिभावकों से सीधे संवाद स्थापित किया। प्रधान शिक्षक रमेश गोस्वामी ने ग्रामीणों को बताया कि बच्चों की नियमित विद्यालय उपस्थिति न केवल उनके उज्ज्वल भविष्य की नींव रखती है। बल्कि उन्हें सरकार...