चतरा, मई 30 -- हंटरगंज, निज प्रतिनिधि। हंटरगंज के उत्क्रमित मध्य विद्यालय शाही उर्दू से गुरुवार की रात्रि अज्ञात चोरों के द्वारा तीन सोलर प्लेट की चोरी कर ली गई। शुक्रवार की सुबह ग्रामीण विद्यालय के ओर गए तो विद्यालय में लगे सोलर प्लेट गायब पाया गया। जिसके बाद इसकी जानकारी सहायक शिक्षक मो आफताब अहमद को दिए। स्कूल के सचिव शमा बानो और अध्यक्ष मो मूसा रजा के द्वारा अज्ञात चोरों के विरुद्ध थाना में आवेदन दिया गया है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...