लखीमपुरखीरी, मार्च 24 -- गांव शिव नगरा के कंपोजिट विद्यालय में ताला तोड़कर अज्ञात चोरों द्वारा कीमती सामान चोरी कर ले जाने पर प्रबंध समिति के अशोक कुमार ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया गांव के कंपोजिट विद्यालय में चोरों द्वारा पानी की टंकी और दरवाजे जैसे कीमती सामान पहले कई बार चोरी हो गए जिन्हें ग्रामीणों की मदद से दोबारा लगाया गया था। पुलिस कार्रवाई न होने के चलते चोरों के हौसले बढ़ गए जिसके चलते उन्होंने रविवार की रात विद्यालय का ताला तोड़कर कमरे में रखा इनवर्टर और बैटरी चोरी कर ले गए हैं। जिसकी शिकायत पुलिस को दी गई है। पुलिस ने मामले में केस दर्ज नहीं किया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...