लखीमपुरखीरी, जून 3 -- गोला गोकर्णनाथ। विकास खंड बाकेगंज की ग्राम पंचायत गोपालापुर में जलभराव की गंभीर समस्या से जूझ रहे ग्रामीणों को राहत दिलाने के लिए ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने सांसद उत्कर्ष वर्मा को पत्र भेजकर गांव में प्राथमिक विद्यालय से लेकर मुख्य तालाब तक पक्के नाले के निर्माण की मांग की है।

ग्राम प्रधान की मांग ​सांसद को भेजे गए पत्र में ग्राम प्रधान सुनील कुमार ने लिखा है कि प्राथमिक विद्यालय गोपालापुर से होते हुए अशोक यादव, संतराम यादव, धर्मेन्द्र सिंह यादव और जनार्दन प्रसाद के घरों के सामने से मुख्य तालाब तक लगभग 400 मीटर की दूरी में पक्के नाले का निर्माण होना अत्यंत आवश्यक है। उचित जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हल्की बारिश में भी सड़कों पर भारी जलभराव हो जाता है। इससे ग्रामीणों, राहगीरों और विशेषकर प्राथमिक विद्यालय ज...