विद्यालय से तड़ित चालक व केबल की चोरी
बोकारो, मार्च 28 -- खेतको। बीते शुक्रवार को पेटरवार थाना क्षेत्र अंतर्गत तेनुघाट ओपी इलाके में चांपी गांव स्थित उत्क्रमित उच्च विद्यालय में लगे तड़ित चालक व केबल की चोरी कर ली गई। विप्रस अध्यक्ष अयोध्या प्रजापति तथा सचिव सह प्रधानाचार्य राजेश कुमार सिंह ने बताया कि विद्यालय के पड़ोस में ही रहने वाले एक छात्र संजू कुमार व छात्रा माही कुमारी ने विक्की नामक युवक को तड़ित चालक व केबल चुराते हुए देखा है। इन्ही दोनों की प्रत्यक्षदर्शिता के आधार पर तेनुघाट ओपी में नामजद मामला दर्ज करवाया गया है। शनिवार को तेनुघाट पुलिस विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की और आरोपी की धर पकड़ शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.