बेगुसराय, अप्रैल 2 -- मटिहानी, संवाद सूत्र। छितरौर मध्य विद्यालय में चोरी की घटना की शिकायत थाने में दर्ज करायी गई है। एचएम राजकुमार सिंह ने मटिहानी थाना में आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है। जानकारी के अनुसार 30 मार्च को विद्यालय बंद होने के बाद चोरों ने स्कूल परिसर में घुसकर कक्षा 3 से एक डेस्क-बेंच, एक छत का पंखा तथा स्कूली उपयोग में आने वाले पांच पावर बोर्ड की चोरी कर ली। इसके अलावा विद्यालय में रखा एक भरा हुआ व्यावसायिक गैस सिलेंडर भी चोर अपने साथ ले गए। बताया गया कि 30 मार्च को अपराह्न करीब 4:30 बजे विद्यालय बंद किया गया था। वहीं, 1 अप्रैल 2026 की सुबह करीब 9:30 बजे जब विद्यालय खोला गया तब सामान गायब पाया गया। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले में प्राथमिकी दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.