गाजीपुर, मार्च 5 -- सादात। नगर स्थित उच्च प्राथमिक विद्यालय के किचन का दरवाजा तोड़कर चोरों ने एमडीएम का चावल चुरा लिया। इसकी जानकारी गुरुवार की सुबह विद्यालय खुलने पर हुई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया। प्रधानाध्यापक सुभाष सिंह यादव ने बताया कि होली की छुट्टी के कारण विद्यालय बुधवार तक बंद था। गुरुवार को जब विद्यालय खुला, तो किचन के दरवाजे का एक पल्ला टूटा मिला। चोर दो ड्रम और कई बोरों में रखा मिड-डे मील का चावल चुरा ले गए थे। इससे पहले भी विद्यालय के रसोई घर में दो बार चोरी हो चुकी है। एसओ धर्मेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया कि सूचना के आधार पर जांच-पड़ताल कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...